Type Here to Get Search Results !

बॉलीवुड के हालही में बने यह कपल शादी के बाद पहली बार होली एक साथ मनाएंगे

बॉलीवुड के हालही में बने यह कपल शादी के बाद पहली बार होली एक साथ मनाएंगे

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
Image via: bollywoodshaadis

दोस्तो होली एक ऐसा त्योहार है जिसे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी सेलिब्रेट करना पसंद करते है ऐसे में हमारे बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहते।

वैसे तो भारतीय सिनेमा के लगभग सभी सितारे होली के इस त्योहार को बहुत अच्छी तरह सेलिब्रेट करते है लेकिन इस बार की होली उन सितारों के लिए खास हो जाएगी जोकि हालही में शादी के बंधन में बंधे है क्योंकि शादी के बाद यह उनकी अपने पार्टनर के साथ पहली होली होगी। 

क्या आप जानते है की वह कौन से कपल है जिनकी शादी के बाद यह पहली होली होगी? अगर आपका जवाब ना है तो हम आपको बता देते है की इस लिस्ट में कौन से नए नवेले कपल शामिल है।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
Image via: mid-day

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने इसी महीने यानी की 16 मार्च 2024 को शादी की। यह कपल कहले से ही एक दूसरे को पसंद करते थे और इसी कारण से जब सही समय आया तो इन्होंने अपने रिश्ते को एक नाम देना उचित समझा। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक दूसरे के साथ होली मनाएंगे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
Image via: jansatta

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड फेमस अदाकारा है जिन्होंने बीते महीने यानी की फरवरी में जैकी भगनानी से शादी की जोकि एक प्रोड्यूसर है। इन दोनों की शादी गोवा में 21 फरवरी 2024 में  हुई थी। शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहली होली मनाएंगी। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
Image via: tv9hindi

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल सितम्बर 2023 में राघव चड्ढा से शादी की थी जोकि एक राज्यसभा सांसद है। शादी के बाद यह कपल एक दूसरे के साथ पहली बार होली का त्यौहार मनाएगा।

सोनाली सहगल​​ और आशीष एल सजनानी

सोनाली सहगल​​ और आशीष एल सजनानी
Image via: jagran

सोनाली सहगल​​ और आशीष एल सजनानी ने पिछले साल जून 2023 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद आशीष एल सजनानी अपनी पत्नी सोनाली सहगल के साथ पहली बार होली मनाएंगे। 

मालविका राज और प्रणव बग्गा

मालविका राज और प्रणव बग्गा
Image via: saamtv

मालविका राज ने नवंबर 2023 में अपने बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ शादी की थी। कभी ख़ुशी कभी ग़म फिल्म की अदाकारा मालविका राज शादी के बाद पति के साथ अपनी पहली होली मानती हुई नज़र आएंगी। 

मुक्ति मोहन और कुणाल ठाकुर

मुक्ति मोहन और कुणाल ठाकुर
Image via: jansatta

कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन ने 10 दिसंबर 2024 को एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ शादी की थी। मुक्ति मोहन एक डांसर और एक्टर है जोकि अब शादी के बाद अपने पति कुणाल ठाकुर के साथ पहली होली मानती हुई नज़र आएंगी। 

यह थे भारतीय सिनेमा के यह नए नवेले कपल जोकि शादी के बाद अपनी पहली होली अपने पार्टनर के साथ मनाएंगे। 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी तो आप ऐसी ही चटपटी जानकारी से अपडेटेड रहने के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.